20 Apr 2024, 05:13:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में अपने सैनिकों की संख्या कम कर रहा है अमेरिका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2020 11:31AM | Updated Date: Jun 19 2020 11:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका ने तालिबान के साथ किए गए समझौते के तहत अफगानिस्तान में अपने सैनिकों की संख्या को करीब 8600 तक कम कर दिया है। अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमान के कमांडर केनेथ मैकेंजी ने गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी दी। जनरल मैकेंजी ने कहा, ‘‘हमने 135 दिनों के भीतर सैनिकों की संख्या में आठ हजार से अधिक की कटौती करने पर सहमति जताई थी। हम अब इस संख्या तक पहुंच गये हैं।’’


अमेरिका और तालिबान के बीच फरवरी में एक समझौता हुआ था जिसमें अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की चरणबद्ध तरीके से वापसी को लेकर सहमति बनी थी। इस समझौते के तहत अमेरिका ने 135 दिनों के भीतर अफगानिस्तान से अपने 8,600 सैनिकों की वापसी को लेकर सहमति जताई थी। इस समझौते के मुताबिक यदि तालिबान भी अपने वादों को पूरा करता है तो मई 2021 तक अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की पूरी तरह से वापसी होगी।      


जनरल मैकेंजी ने कहा, ‘‘अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की पूरी तरह से वापसी को लेकर व्यक्त की गयी प्रतिबद्धता सशर्त है। यदि उस समय की परिस्थितियों से हम संतुष्ट होंगे कि अफगानिस्तान में अमेरिका पर हमले की कोई योजना नहीं बनाई जा रही है। इसके बाद ही कोई फैसला लिया जायेगा।’’ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गत माह एक बयान में कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी जल्द होगी। गौरतलब है कि अफगानिस्तान में 2001 से ही बड़ी संख्या में अमेरिकी सैनिक मौजूद हैं। अफगानिस्तान में चल रहे संघर्ष में अब तक अमेरिका के 2400 से अधिक सैनिकों की मौत हो चुकी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »