20 Apr 2024, 08:26:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में मदरसे में बम विस्फोट, 10 छात्रों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 18 2020 5:27PM | Updated Date: Jun 18 2020 5:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के उत्तर पूर्वी प्रांत ताखर में गुरुवार को एक मदरसे में बम विस्फोट होने से 10 छात्रों की मौत हो गयी और आठ अन्य घायल हो गये। अश्कामिश जिले के एक सूत्र ने बताया कि शहर-ए-कोहना स्थित मदरसे में शक्तिशाली बम विस्फोट हुआ जिसमें 10 छात्र मारे गये और आठ अन्य घायल हो गये। 
 
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ताखर पुलिस के प्रवक्ता खलीलुल्लाह असीर ने घटना की पुष्टि की है लेकिन मृतकों की संख्या अलग बतायी है। उन्होंने बताया कि मदरसे पर रॉकेट चालित ग्रेनेड से हमला किया गया जिसके कारण सात छात्र मारे गये और आठ अन्य घायल हो गये।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »