24 Apr 2024, 18:39:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 81 लाख से पार, 4.40 लाख से अधिक की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 17 2020 10:42AM | Updated Date: Jun 17 2020 10:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जिनेवा/नई दिल्ली। विश्व में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 81 लाख से पार हो गया है और इस वायरस से अब तक 4.40 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस से दुनिया भर में अब तक 81,34,295 लोग संक्रमित हुए हैं और 4,40,793 लोगों की मौत हो चुकी है। कोविड-19 के मामले में अमेरिका विश्व भर में पहले, ब्राजील दूसरे और रूस तीसरे स्थान पर है। दूसरी तरफ इस महामारी से हुई मौतों के आंकड़ों के मामले में अमेरिका पहले, ब्राजील दूसरे और ब्रिटेन तीसरे स्थान पर है।

भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 10,667 नये मामले दर्ज किये गये हैं और अब कुल संक्रमितों की संख्या 3,54,065  हो गई है। इसी अवधि में 2003 लोगों की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 11903 हो गई है। देश में इस समय कोरोना के 1,55,227 सक्रिय मामले हैं और अब तक 1,86,935 लोग इस महामारी से निजात पा चुके हैं।  भारत संक्रमण के मामले में विश्व में सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में चौथे स्थान पर है।

विश्व की महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से अब तक 21,36,208 लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 1,16,905 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। ब्राजील में अब तक 9,23,189 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं और 45,241 लोगों की मौत हो चुकी है। रूस में भी कोविड-19 का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और यहां इसके संक्रमण से अब तक 5,45,458 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 7,284 लोगों ने जान गंवाई है। ब्रिटेन में इस संक्रमण के कारण हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। यहां अब तक इस महामारी से 2,98,136 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 41,969 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

स्पेन में अब तक 2,44,338 लोग संक्रमित हुए है जबकि 27,136 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में भी इस महामारी ने बहुत कहर बरपाया है। यहां अब तक कोविड-19 से 2,37,500 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 34,405 लोगों की मौत हुई है। वैश्विक महामारी कोरोना के उद्गमस्थल चीन में अब तक 83,265 लोग संक्रमित हुए हैं और 4634 लोगों की मृत्यु हुई है। यूरोपीय देश फ्रांस और जर्मनी में भी इस जानलेवा विषाणु के कारण स्थिति काफी खराब है। फ्रांस में अब तक 1,94,305 लोग इससे संक्रमित हुए हैं और 29,547 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में कोरोना वायरस से 1,86,839 लोग संक्रमित हुए हैं और 8800 लोगों की मौत हुई है।

इसके अलावा पेरू में इस महामारी से अब तक 2,32,992 लोग संक्रमित हुए हैं और 6860 लोगों की मौत हुई है। वहीं तुर्की में कोरोना से अब तक 1,81,298 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 4842 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से गंभीर रूप से प्रभावित खाड़ी देश ईरान में 1,92,439 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 9,065 लोगों की इसके कारण मौत हुई है। मेक्सिको में 18,310 , बेल्जियम में 9663, कनाडा में 8175, नीदरलैंड में 6070, स्वीडन में 4939, इक्वाडोर में 3929, स्विट्जरलैंड में 1939, आयरलैंड में 1706 और पुर्तगाल में 1522 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा पड़ोसी देश पाकिस्तान में कोरोना वायरस से अब तक 1,48,921 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 2839 लोगों की मौत हो चुकी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »