25 Apr 2024, 14:11:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

न्यूजीलैंड में 24 दिन बाद कोरोना संक्रमण के दो नये मामले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 16 2020 1:28PM | Updated Date: Jun 16 2020 1:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड में 24 दिन बाद कोरोना वायरस(कोविड 19) संक्रमण का दो नया मामला सामने आया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने नये मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि हाल में ब्रिटेन की यात्रा से लौटे लोग इससे जुड़े हैं। न्यूजीलैंड हेराल्ड ने स्वास्थ्य महानिदेशक एश्ले ब्लूमफील्ड के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि नये मामलों में दो  महिलाएं शामिल है जो हाल में ब्रिटेन से यहां लौटी हैं। इन दोनों को  आइसोलेशन में रखा गया है। प्रधानमंत्री जैसिंडा एडर्न ने दो नए मामलों के  संदर्भ में मीडिया से कहा, ‘‘ विश्व भर में 80 लाख मामले हैं।
 
हमारे  न्यूजीलैंड के लोग अभी भी घर वापस लौट रहे हैं।’’  न्यूजीलैंड में अब तक कोरोना संक्रमण के 1506 मामले आये हैं जिनमें 1156  लोगों के इससे संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा 22 लोगों की इस  बीमारी से मौत हो चुकी है जबकि 1482 मरीज रोगमुक्त हुए हैं। इससे पहले कई दिनों तक कोरोना संक्रमण के नये मामले नहीं आने पर न्यूजीलैंड ने स्वयं को कोरोना मुक्त घोषित कर लिया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »