29 Mar 2024, 11:43:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मिस्र में एक दिन में रिकॉर्ड 97 लोगों की कोरोना से मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 16 2020 10:55AM | Updated Date: Jun 16 2020 10:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काहिरा। मिस्र में एक दिन में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा रिकॉर्ड 97 पहुंचने के साथ यहां इससे मरने वालों की संख्या 1672 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्री ने इसकी जानकारी दी। मंत्रालय के प्रवक्ता खालेद मेगाहेद ने का कि पिछले 24 घंटे में यहां 1691 नए मामले सामने आने के साथ ही इससे संक्रमित मरीजों की संख्या 46289 हो गयी है। उनके मुताबिक 398 मरीजों का सफल इलाज हुआ है और अब तक कुल 12329 मरीज इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।   

मेगाहेद ने बताया कि मिस्र इस महामारी को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ करीबी संपर्क साधे हुए हैं। मिस्र में कोरोना वायरस का पहला मामला गत 14 फरवरी को सामने आया था और यहां कोरोना से पहली मौत आठ मार्च को हुई थी। गत 25 मार्च से मिस्र सरकार ने कोरोना के बचाव के लिए रात्री क्फर्यू लगाने का फैसला किया था। रविवार से सरकार ने नौ घंटे की जगह क्फर्यू का समय आठ घंटे कर दिया था। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »