28 Mar 2024, 17:50:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विश्व में कोरोना से 78.99 लाख लोग संक्रमित, 4.33 लाख बने काल का ग्रास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 15 2020 11:06AM | Updated Date: Jun 15 2020 11:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जिनेवा/नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से दुनिया भर में अब तक 78.99 लाख लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 4.33 लाख से अधिक की इस जानलेवा विषाणु के गले का निवाला बन चुके हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस से दुनिया भर में अब तक 78,99,547 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 4,33,019 लोगों की मौत हो चुकी है। 

कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में अमेरिका विश्व भर में पहले और ब्राजील दूसरे तथा रूस तीसरे स्थान पर है। दूसरी तरफ इस महामारी से हुई मौतों के आंकड़ों के हिसाब से अमेरिका पहले, ब्राजील दूसरे और ब्रिटेन तीसरे क्रम पर आ गया है।

भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 11,502 नये मामले दर्ज किये गये हैं और अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,32,424  हो गई है। इसी अवधि में 325 लोगों की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 9520 हो गई है। देश में इस समय कोरोना के 1,53,106 सक्रिय मामले हैं, जबकि 1,69,798 लोग अब तक इस महामारी से निजात पा चुके हैं।  भारत संक्रमण के मामले में विश्व में सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में चौथे स्थान पर है।

विश्व की महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से अब तक 20,94,058 लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 1,15,732 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। ब्राजील में अब तक 8,67,624 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं और 43,332 लोगों की मौत हो चुकी है। रूस में भी कोविड-19 का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और यहां इसके संक्रमण से अब तक 5,28,267 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 6938 लोगों ने जान गंवाई है। ब्रिटेन में इस संक्रमण के कारण हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। यहां अब तक इस महामारी से 2,97,342 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 41,783 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

स्पेन में अब तक 2,43,928 लोग संक्रमित हुए है जबकि 27,136 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में भी इस महामारी ने बहुत कहर बरपाया है। यहां अब तक कोविड-19 से 2,26,989 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 34,345 लोगों की मौत हुई है। वैश्विक महामारी कोरोना के उद्गमस्थल चीन में अब तक 84,335 लोग संक्रमित हुए हैं और 4638 लोगों की मृत्यु हुई है। यूरोपीय देश फ्रांस और जर्मनी में भी इस जानलेवा विषाणु के कारण स्थिति काफी खराब है। फ्रांस में अब तक 1,94,153 लोग इससे संक्रमित हुए हैं और 29,410 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में कोरोना वायरस से 1,87,518 लोग संक्रमित हुए हैं और 8801 लोगों की मौत हुई है।

इसके अलावा पेरू में इस महामारी से अब तक 2,29,736 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 6688 लोगों की मौत हुई है। वही तुर्की में कोरोना से अब तक 1,78,239 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 4807 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से गंभीर रूप से प्रभावित खाड़ी देश ईरान में 1,87,427 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 8837 लोगों की इसके कारण मौत हुई है। मेक्सिको में 17,141 , बेल्जियम में 9655, कनाडा में 8218, नीदरलैंड में 6078, स्वीडन में 4874, इक्वाडोर में 3896, स्विट्जरलैंड में 1938, आयरलैंड में 1706 और पुर्तगाल में 1517 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा पड़ोसी देश पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 1,44,478 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 2729 लोगों की मौत हो चुकी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »