20 Apr 2024, 14:48:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भूस्खलन हादसा: नेपाल में भूस्खलन से 8 लोग मरे, एक लापता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 15 2020 12:25AM | Updated Date: Jun 15 2020 12:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडू। पश्चिम नेपाल में भूस्खलन के मलबे में दो घरों के जमींदोज होने से आठ लोगों की मौत हो गई और एक अभी भी लापता है। पुलिस उपाधीक्षक बिश्वराज अधिकारी ने बताया कि पर्बत जिले के कुशमा नगरपालिका के दुर्लुंग-3 में शनिवार को भूस्खलन होने से नौ लोग भूस्खलन के मलबे के नीचे दब गए। जिनमें से आठ लोगों की मौत हो गई और एक अभी भी लापता है। लापता व्यक्ति की तलाश में बचाव अभियान अभी भी चल रहा है।
 
अधिकारी ने बताया कि भूस्खलन के मलबे में दो घरों के जमींदोज होने के बाद शनिवार को बचाव अभियान ने मलबे में से तीन शवों को बाहर निकाला जबकि बाकी पांच शवों को आज बरामद किया गया। भूस्खलन की चपेट में आए दोनों घरों में छह और तीन सदस्य रहते थे। उन्होंने कहा कि भूस्खलन के मलबे में दोनों घर पूरी तरह से दब गए। भारी बारिश के कारण भूस्खलन की यह घटना कल स्थानीय समयानुसार रात नौ बजे हुई। कुशमा नगरपालिका के मेयर राम चन्द्र जोशी ने आज बताया, ‘‘नेपाल पुलिस की टीमों सेना और सशस्त्र पुलिस बल तथा रेड क्रॉस का घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है।’’  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »