29 Mar 2024, 01:44:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस कोरोना महामारी से बाहर निकल रहा है : राष्ट्रपति पुतिन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 14 2020 7:40PM | Updated Date: Jun 14 2020 7:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि देश न्यूनतम नुकसान के साथ कोरोनो वायरस (कोविड-19) महामारी से बाहर निकल रहा है। पुतिन ने रोसिया 1 टीवी चैनल पर अपने संबोधन में कहा,‘‘हम इस तथ्य के बारे में बात कर रहे हैं कि कुछ निश्चित लागतों, समस्याओं, और नुकसान को लेकर ,लेकिन फिर भी हम एक सामान्य गति से हैं।
 
इसलिए  हम न्यूनतम नुकसान के साथ कोराना वायरस से पूरे आत्मविश्वास से बाहर निकलने के लिए काम कर रहे हैं। पुतिन ने कहा कि इस महामारी से निपटने के लिए संघीय सरकार और क्षेत्रीय प्रशासन ‘एक टीम’ के रूप में काम कर रहे हैं। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के मामले में पूरे विश्व में रूस का तीसरा स्थान है। रूस में कोरोना से अब तक 528267 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 6938 लोगों की मौत हुई है जबकि 279536 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »