28 Mar 2024, 18:40:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

यमन के चार प्रांतों में 30 हवाई हमले किए गए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2020 5:41PM | Updated Date: Jun 12 2020 5:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काहिरा। सऊदी अरब के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना ने यमन के चार पश्चिमी प्रांतों में करीब 30 हवाई हमले किये हैं। यमन में सक्रिय विद्रोही समूह हाउती गुरुवार को अपने अल मसीराह ब्रॉडकास्टर को यह जानकारी दी। विद्रोही समूह ने बताया कि मारिब प्रांत के मज्जार और हारिब अल करामिश जिलों में करीब 13 हवाई हमले किये गये। सना प्रांत के नीह्म जिले में आठ हवाई हमले किये गये। हाउती के अनुसार साडा प्रांत में छह और अल-जावफ प्रांत में कम से कम दो हवाई हमले किये गये। यमन का साडा और अल-जावफ प्रांत सऊदी अरब की सीमा से लगा हुआ है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »