28 Mar 2024, 23:23:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कैलिफोर्निया में बंदूकधारी को पकड़ने की कोशिश में कई पुलिस अधिकारी घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2020 1:06PM | Updated Date: Jun 12 2020 1:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत के पासो रोबल्स शहर में एक बंदूकधारी को पकड़ने की कोशिश में कई पुलिस अधिकारी घायल हो गए। पासो रोबल्स शहर की पुलिस ने गुरुवार देर रात ट्विटर पर बताया कि बंदूकधारी को हिरासत में लेने के प्रयास में कई पुलिस अधिकारी घायल हो गए। संदिग्ध बंदूकधारी मारा गया। इससे पहले बुधवार को इस बंदूकधारी ने शहर में एक थाने पर गोलीबारी की थी जिसमें शेरिफ डिप्टी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सैन लुइस ओबिस्पो ट्रिब्यून नामक समाचार पत्र के अनुसार पुलिस के अभियान में बंदूकधारी मारा गया है। इस अभियान में चार पुलिस अधिकारी घायल हो गए हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »