29 Mar 2024, 07:47:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कोरोना : इमरान खान ने की भारत को मदद की पेशकश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2020 12:22AM | Updated Date: Jun 12 2020 12:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पड़ोसी देश पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत को कोरोना वायरस (कोविड-19) से गंभीर रूप से प्रभावित गरीब लोगों को कैश ट्रांसफर करने में मदद करने की पेशकश की है। खान ने एक ट्वीट के जरिये इस आशय की पेशकश की है। इसके साथ ही एक मीडिया रिपोर्ट को भी साझा किया है जिसमें कहा गया है कि भारत में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण करीब 84 प्रतिशत भारतीय घरों में मासिक आय में गिरावट आई है। 
 
खान ने कहा - हमारी सरकार ने सफलतापूर्वक 120 अरब रुपये नौ सप्ताह के अंदर एक करोड़ परिवारों को बेहद पारदर्शी तरीके से ट्रांसफर किए हैं, ताकि गरीब परिवार कोरोना वायरस के कहर से आसानी निपट सकें। प्रधानमंत्री ने कहा - इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत के 34 प्रतिशत घरों में लोग बिना सहायता के एक सप्ताह से ज्यादा समय तक नहीं चल सकते हैं। मैं भारत की मदद और ट्रांसफर प्रोग्राम को साझा करने के लिए तैयार हूं। हमारे कैश ट्रांसफर प्रोग्राम की जनता तक पहुंच और पारदर्शिता को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा हुई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »