17 Apr 2024, 04:31:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कोरोना महामारी पर फर्जी सूचनाओं का प्रसार कर रहे हैं चीन, रूस : ईयू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2020 3:23PM | Updated Date: Jun 11 2020 3:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्रसेल्स। यूरोपीय संघ(ईयू) ने वैश्विक महामारी कोरोना  वायरस (कोविड 19) के संबंध में फर्जी और गलत सूचनाओं के प्रसार के लिए चीन  और रूस की आलोचना की है। ईयू ने अपनी रिपोर्ट में कोरोना  महामारी के बीच फर्जी खबरों के प्रचार को अभूतपूर्व करार देते हुए इस पर  रोक लगाने की मांग की और कहा कि चीन और रूस फर्जी सूचनाओं को बढ़ावा देने  के साथ ही अपनी छवि को चमकाने में लगे हैं।
 
यूरोपीय संघ के उपाध्यक्ष वेरा जुरोवा ने ब्रूसेल्स में संवाददाताओं  से कहा कि यह कृत्य स्वीकार्य नहीं होने के साथ ही खतरनाक भी है। उन्होंने  कहा, ‘‘महामारी के संकट के इस दौर में यह नजर आया है कि फर्जी सूचनाएं  गंभीर नुकसान का सबब बन सकती है और इसके कारण लोगों की जानें भी जा सकती  है। इसके अलावा महामारी की रोकथाम के लिए सरकारों की कोशिशों को विफल करने  के साथ ही एहतियातन उपायों को भी कमजोर सकती है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »