18 Apr 2024, 18:06:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीनी राजदूत ने की राजनीतिक उकसावों पर अमेरिका की खिंचाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 10 2020 4:12PM | Updated Date: Jun 10 2020 4:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूस में चीन के राजदूत झांग हानहुई ने बुधवार को कहा कि चीन के खिलाफ अमेरिका के आरोपों का पूरी तरह से राजनीतिकरण किया गया है और बीजिंग  पारस्परिक रूप से लाभप्रद सहयोग के लिए तैयार है। झांग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,‘‘हम मानते हैं कि अमेरिका की तरफ से ये उकसावे और हमले सिर्फ अनुचित और राजनीतिक इरादे वालें हैं। ये पूरी तरह से अमेरिकी इरादों का राजनीतिकरण हैं और यह खास तौर से शीत युद्ध की मानसिकता पर आधारित है।’’
 
राजदूत ने कहा,‘‘चीन न्याय, समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर अमेरिका सहित अन्य देशों के साथ सहयोग करने के लिए हमेशा तैयार है।’’ गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच पहले से ही व्याप्त तनावपूर्ण संबंध हाल ही में और खराब हो गए हैं। अमेरिका ने चीन  पर कोरोनो वायरस (कोविड-19) के बारे में जानकारी छिपाने का आरोप लगाया तथा हांगकांग सुरक्षा कानून की कड़ी आलोचना की। अमेरिका का मानना है कि इस कानून से क्षेत्र की स्वायत्तता को खतरा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »