18 Apr 2024, 21:44:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इटली, फ्रांस, जर्मनी और यूरोपीय संघ ने की लीबिया में हिंसा रोकने की अपील

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 10 2020 11:00AM | Updated Date: Jun 10 2020 11:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्रसेल्स। यूरोपीय संघ के उच्चाधिकारी तथा इटली, फ्रांस, जर्मनी के विदेश मंत्रियों ने लीबिया में चल रही सैन्य गतिविधियों को रोकने की अपील की है। यूरोपीय संघ के विदेश मामलों एवं सुरक्षा नीति के प्रतिनिधि जोसेफ बोरेल, फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-यवेस ली ड्रियान, जर्मनी के विदेश मंत्री हेइको मास और इटली के विदेश मंत्री लुइगी डि मायो ने एक संयुक्त बयान जारी कर यह अपील की है। बयान में कहा गया है कि लीबिया में चल रहे संघर्षों को रोकने, संवाद फिर से शुरू करने और संघर्ष विराम के लिए छह जून को मिस्र में गठित 5 + 5 संयुक्त सैन्य समिति के ढांचे के तहत कदम उठाये जाने चाहिए। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »