26 Apr 2024, 05:04:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

इस देश ने खोजी कोरोना की दवा - अब जड़ से खत्म होगा वायरस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 10 2020 12:08AM | Updated Date: Jun 10 2020 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का कहर अब दुनियाभर में ओर बढ़ता जा रहा है। दुनिया में आए दिन कोरोना के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, इस महामारी के कहर को रोकने के लिए वैज्ञानिकों की फौज दिन रात वैक्सीन बनाने में जुटी हुई है। कई देशों में वैक्सीन का ट्रायल जारी है। इन सब के बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है।
 
अमेरिका की एक बायोटिक कंपनी ने दावा किया है कि गाय के शरीर के एंटीबॉडीज का इस्तेमाल करके कोरोना वायरस को समाप्त किया जा सकता है। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के एक फिजिशियन अमेश अदाल्जा ने बताया कि अमेरिका के वैज्ञानिकों का यह दावा बेहद सकारात्मक और भरोसा देने वाला और आशाजनक है। उन्होंने कहा कि हमें ऐसे विभिन्न हथियारों की जरूरत पड़ेगी।
 
आमतौर पर वैज्ञानिक एंटीबॉडीज की जांच पड़ताल प्रयोगशालाओं में की गई कोशिकाओं या फिर तंबाकू के पौधे पर करती है। बायोथेराप्यूटिक्स 20 साल से गायों के खरों में एंडीबॉडीज को डेवलप कर रही है। कंपनी गायों के इम्यून सेल्स को मजबूत करने के लिए में जेनेटिक बदलाव करती है। साथ ही ये गाय ज्यादा मात्रा में एंटीबॉडीज बनाती हैं। जिनका उपयोग इंसानों को ठीक करने में किया जा सकता है।
कंपनी गायों में जेनेटिक बदलाव करती है। ताकि उनके इम्यून सेल्स (प्रतिरोधक कोशिकाएं) और ज्यादा विकसित हो सकें।
 
खतरनाक बीमारियों से लड़ सकें। साथ ही ये गाय ज्यादा मात्रा में एंटीबॉडीज बनाती हैं जिनका उपयोग इंसानों को ठीक करने में किया जा सकता है। पिट्सबर्ग यूनिवर्सिटी के इम्यूनोलॉजिस्ट विलियम क्लिमस्त्रा ने कहा कि इस कंपनी के गायों की एंटीबॉडीज में कोरोना वायरस के स्पाइक प्रोटीन को खत्म करने की ताकत है। गाय अपने आप में एक बायोरिएक्टर है। वह भयानक से भयानक बीमारियों से टकराने के लिए भारी मात्रा में एंटीबॉडीज बनाती है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »