18 Apr 2024, 19:05:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

2 साल कोर्ट में चले तलाक ने कपल को बनाया कंगाल, वकीलों ने कमाए 5 करोड़ 68 लाख रु

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 8 2020 11:20AM | Updated Date: Jun 8 2020 11:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तलाक का ये अजीबोगरीब मामला लंदन से सामने आया। इस कपल की पहचान छिपाई गई है। इनकी उम्र का खुलासा किया गया। जहां पति 53 साल का वहीं पत्नी की उम्र 50 साल है। कपल पिछले 22 साल से शादी के बंधन में बंधा था। दोनों जॉइंट बिजनेस करते थे। साथ ही कपल के तीन बच्चे भी हैं। शादी के 20 साल काफी खुशनुमा थे। कपल के पास 5 बेडरूम वाला एक घर था। दोनों बच्चों के साथ छुट्टियां मनाने जाते थे। 

उनके बच्चे काफी अच्छे स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे। साथ ही दोनों महंगी गाड़ी में चलते थे। लेकिन शादी के 20 साल बाद दोनों को एक साथ रहना नामुमकिन लगने लगा। दोनों में काफी झगड़े होने लगे। उनका काम बंद हो गया। इसके बाद पति बेरोजगार हो गया। पत्नी ने तलाक का केस ठोंक दिया और ये आबाद कपल बर्बाद हो गया।  बेरोजगारी के बीच शख्स पर करोड़ों का कर्ज हो गया। उसने अपना घर बेच दिया।

इस तलाक के केस में कुल 13 सुनवाई हुई। 13 सुनवाई में दोनों ने अपने वकीलों को कुल 5 करोड़ 68 लाख रु फीस के तौर पर चुकाए। तलाक के बाद दोनों कंगाल हो गए। अभी प्रॉपर्टी के साथ दोनों के पास मात्र 5-5 लाख रुपए ही बचे हैं। इस तलाक के मामले में फाइनल सुनवाई देते हुए जज ने कहा कि ये  मामला कई तौर पर मिसाल है। कैसे तलाक की जिद में संसाधनों की बर्बादी होती है, वो इस केस से साफ़ पता चलता है। जस्टिस ने बताया कि इससे तो अच्छा बातचीत कर मामले का निपटारा किया जाता। लेकिन ईगो और जिद में दो लोगों के साथ तीन बच्चों का भविष्य भी खराब हो गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »