29 Mar 2024, 11:04:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कोरोना के एक दिन में 9887 मामले, छठे स्थान पर भारत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2020 10:38AM | Updated Date: Jun 6 2020 10:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक  9887 मामले सामने आये हैं जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 2.36 लाख हो गयी है तथा भारत विश्व में सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में छठे स्थान पर पहुंच गया है। इस दौरान कोरोना संक्रमण से सर्वाधिक 294 लोगों की मौत हुई है जिससे मृतकों की संख्या 6642 हो गयी है। भारत संक्रमितों के मामले में इटली को पीछे छोड़ कर दुनिया भर में छठे स्थान पर पहुंच गया है। इटली में 234531 लोग इससे संक्रमित हैं तथा 33,774  लोगों की मौत हुई है। 

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान 9887 नये मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर  संक्रमितों की संख्या बढ़कर 236657 हो गयी। इस दौरान 294 लोगों की मौत से मृतकों की संख्या 6642 हो गयी। देश में इस समय कोरोना के 115942 सक्रिय मामले हैं, जबकि 114073 लोग इस महामारी से निजात पाने में कामयाब हुए हैं। विश्व में कोरोना संक्रमण से प्रभावित देशों की सूची में अमेरिका पहले स्थान पर है , जहां इस महामारी से अब तक 1,897,239 लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 1,09,042 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद ब्राजील (6.45 लाख) , रूस (4.50 लाख), ब्रिटेन (2.83 लाख) और स्पेन (2.41 लाख) और भारत(2.36 लाख) का स्थान है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »