28 Mar 2024, 16:40:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

डोनाल्‍ड ट्रंप ने चीन पर फिर बोला हमला, कहा- कोरोना है ड्रैगन का दिया...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2020 12:19AM | Updated Date: Jun 6 2020 12:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। चीन पर एक फिर हमला बोलते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि कोरोना वायरस चीन का दिया हुआ बहुत ही बुरा गिफ्ट है। वे इसे रोक सकते थे। वुहान में ही इसे रोका जा सकता था। उस समय वुहान बहुत बुरी हालत में था, लेकिन यह चीन के किसी अन्य हिस्से में नहीं फैला। हम पूरी दुनिया के साथ काम कर रहे हैं तो चीन के साथ भी करेंगे लेकिन जो हुआ, वह नहीं होना चाहिए था।
उन्‍होंने कहा कि चीन ने अमेरिका का हमेशा फायदा उठाया है। हमने उसकी मदद की और साल में 500 बिलियन डॉलर दिए। वे लोग कितने स्टुपिड हैं जिन्होंने चीन और अन्य देशों के साथ हमारे देश का प्रतिनिधित्व किया।
 
उन्‍होंने कहा कि हमने कल वैक्सीन पर एक बैठक की थी, हम अविश्वसनीय रूप से अच्छा काम कर रहे हैं। हमें कुछ बहुत ही आश्चर्यजनक परिणाम मिल सकते हैं। वैक्सीन पर बहुत प्रगति हो रही है। हम दुनिया के साथ काम कर रहे हैं और हम चीन के साथ भी काम करेंगे। हम सबके साथ काम करेंगे। लेकिन जो हुआ वह कभी नहीं होना चाहिए था।
 
उन्‍होंने कहा कि हम सभी ने देखा कि पिछले हफ्ते क्या हुआ था, हम ऐसा नहीं होने दे सकते। उम्मीद है कि जॉर्ज फ्लॉयड अभी नीचे देख रहा होगा और कह रहा होगा कि यह हमारे देश के लिए बहुत अच्छी बात है। यह समानता के संदर्भ में उनके लिए और हर किसी के लिए एक महान दिन है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »