20 Apr 2024, 06:26:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नाइजीरिया में सेना के अभियान में 392 बंदूकधारियों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2020 3:03PM | Updated Date: Jun 5 2020 3:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अबुजा। नाइजीरिया की सेना के मुताबिक कई दिनों तक चले एक बड़े अभियान में उसने 392 बंदूकधारियों को मार गिराया है। सेना के प्रवक्ता जॉन इनेचे ने गुरुवार को मीडिया को यह जानकारी दी। इनेचे के मुताबिक 14 मई को देश के उत्तर-पश्चिमी प्रांत कत्सिना में सेना ने पुलिस के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान शुरू किया। इसका उद्देश्य देश के उत्तरी क्षेत्र में डाकुओं और अन्य अपराधों के खतरे को समाप्त करना था। इस अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने प्रमुख रूप से दो क्षेत्रों में कई बंदूकधारियों को मार गिराया। सेना के प्रवक्ता ने कहा, “ देश के उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-मध्य क्षेत्रों में डाकुओं और अन्य आपराधिक गतिविधियों से निपटना एक बड़ी चुनौती बन गयी थी। इस संबंध में कई ठिकानों की पहचान की गयी और जमीन तथा हवाई मार्ग से हमले कर बंदूकधारियों का सफाया किया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »