24 Apr 2024, 16:17:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दक्षिण अफ्रीका में एक दिन में कोरोना के सर्वाधिक 3267 मामले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2020 11:13AM | Updated Date: Jun 5 2020 11:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

केपटाउन। दक्षिण अफ्रीका में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के 3,267 मामले दर्ज किये गये जो कि यहां मार्च में महामारी के फैलने की शुरुआत से अब तक की सबसे बड़ी दैनिक वृद्धि है। दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य मंत्री ज्वेली मखीजे ने दैनिक अपडेट में बताया कि कोरोना से कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 40,792 हो गयी है। मखीजे ने बताया कि इस दौरान बुधवार को सर्वाधिक 56 मौतें दर्ज की गयी हैं जिनमें से 54 मौतें वेस्टर्न केप प्रांत में हुई हैं। देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 848 हो गयी है।
 
उन्होंने कहा, ‘‘अब तक कुल 21,311 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जिससे स्वस्थ होने की दर बढ़कर 52.24 प्रतिशत हो गयी है। मखीजे ने कहा कि अभी तक कुल 820,675 मरीजों की जांच हो चुकी है जिनमें 64,696 जांचें बुधवार को हुई थी। दक्षिण अफ्रीका में वेस्टर्न केप प्रांत कोरोना महामारी का केंद्र है जहां अब तक कुल 27,006 मामले सामने आये हैं और 651 लोगों की मौतें हो चुकी हैं। सरकार के प्रवक्ता फुमला विलियम्स ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा हालात का जायजा लेने और महामारी के निरंतर प्रबंधन के लिए प्रांत की तैयारी के आकलन के लिये शुक्रवार को प्रांत का दौरा कर सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »