28 Mar 2024, 20:37:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोरोना के चलते WHO ने दी चेतावनी- एक और बड़े झटके के लिए तैयार रहें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2020 12:14AM | Updated Date: May 30 2020 12:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जिनेवा,नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्पेशल अधिकारी डॉक्टर डेविड नबारो ने कहा है कि 'हमें कोरोना वायरस संक्रमण के एक और झटके के लिए तैयार रहना चाहिए.' उन्होंने कहा है कि 'जैसे-जैसे लॉकडाउन में ढील बढ़ेगी, कोरोना संक्रमण के मामलों में एक और बड़ा उछाल आ सकता है, जिसके लिए तैयार रहना चाहिए.' बता दें कि भारत में
 
वहीं, इस बीच WHO ने कोरोना वायरस को लेकर चेतावनी जारी की है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्पेशल अधिकारी डॉक्टर डेविड नबारो ने कहा है कि 'हमें कोरोना वायरस संक्रमण के एक और झटके के लिए तैयार रहना चाहिए। '
उन्होंने कहा है कि 'जैसे-जैसे लॉकडाउन में ढील बढ़ेगी, कोरोना संक्रमण के मामलों में एक और बड़ा उछाल आ सकता है, जिसके लिए तैयार रहना चाहिए। '
 
आप को बता दे कि, अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर ब्राज़ील है, जहां संक्रमित की 4.4 लाख के पार पहुच गयी हैं और 26,764 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं तीसरे नंबर पर रूस है। यहां 3,79,051 लोग संक्रमित हैं। वहीं 4,142 लोगों की मौत हो चुकी है। रूस में पिछले 24 घंटे में 8 हजार 371 नए मामले सामने आए हैं। महामारी को देखते हुए रूस ने ब्रिक्स( ब्राजील, रूस, इंडिया, चीन और दक्षिण अफ्रीका) समूह और शंघाई कोऑपरेशन आर्गनाइजेशन (एससीओ) समिट स्थगित कर दिया।
 
ये दोनों समिट इस साल रूस की अध्यक्षता में होने वाले थे। महामारी की स्थिति को देखते हुए एससीओ और ब्रिक्स समिट की अगली तारीख सदस्य देशों को बताई जाएगी। संक्रमित मामलों में स्पेन चौथे नंबर पर है। यहां 2,84,986 लोग कोरोना का शिकार हो चुके है। वहीं 27,119 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
 
स्पेन में 31 मई से तीन चरणों में देश से पाबंदियां हटाने का एलान किया है। देश के स्वास्थ्य मंत्री सैल्वाडोर इला ने कहा कि पहले चरण में 3। 2 करोड़, दूसरे चरण में 1। 5 करोड़ और तीसरे चरण में 45 हजार लोगों को पाबंदियों से राहत मिलेगी। पहले हफ्ते में ही देश की करीब आधी आबादी को लॉकडाउन के नियमों में छूट दी जाएगी। बता दें कि भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या चीन से ज़्यादा हो गई है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »