28 Mar 2024, 15:51:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

खुलासाः यहां कैदियों के शवों की खाद बनाकर की जाती है सेना के जवानों के लिए खेती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 29 2020 12:36PM | Updated Date: May 29 2020 12:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हाल ही में उत्तरी कोरिया से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक पूर्व कैदी ने ये दावा किया है कि उत्तरी कोरिया में राजनीतिक कैदियों के शवों से खाद बनाकर उनसे सेना के जवानों के लिए फसलें उगाई जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक उत्तरी कोरिया के केचियॉन कैंप में बंद एक पूर्व महिला कैदी किम इल सून ने बताया कि केचियॉन कैंप एक कंसेंट्रेशन कैंप है।

शवों से बनाई जाती है खाद : ये कैंप यहाँ की राजधानी प्योंगयांग में स्थित है। यहां कैदियों को जो यातनाएं दी जाती हैं, वैसी कहीं नहीं दी जाती होंगी। किम इल सून ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में फसले उग नहीं रही थी, तब किसी ने यह सलाह दी कि मारे गए कैदियों के शवों से खाद बनाकर जमीन में डाली जाए, तो फसलें अच्छी होंगी। इसके बाद से यह परंपरा चालू हो गई। फसलें अच्छी होने लगी तो कैदियों को मारकर उनके शवों के खाद बनाए जाने लगे। ये शव प्राकृतिक खाद का काम कर रहे हैं।

दी जा रही है ट्रेनिंग : किम इल सून ने बताया कि उत्तरी कोरिया के सैनिकों को इस बात की भी ट्रेनिंग दी जा रही है कि कितनी दूरी पर और किस तरीके शवों को दफनाना है। इससे शव खाद बन सकें और फसलों को फायदा मिले। जानकारी के मुताबिक किम इल सून ने अपनी यह कहानी मानवाधिकार समिति को दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में बताई।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »