18 Apr 2024, 15:24:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तानी सैनिकों ने फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन, पुंछ में की गोलीबारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2020 11:25AM | Updated Date: May 26 2020 11:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा  पर गोलीबारी की। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों  ने बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा से लगे इलाकों में सुबह अकारण  गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। सीमा पर तैनात भारतीय सैनिकों ने भी  जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलायी।  आधिकारिक सूत्रों के  मुताबिक पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी और मोर्टार से गोले दागे जाने से  सीमा के समीप बहुत से मकान क्षतिग्रस्त हो गये तथा कई पशुओं की मौत हो गयी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »