29 Mar 2024, 06:23:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कोरियाई प्रायद्वीप पर उ.कोरिया-अमेरिका के बीच वार्ता आवश्यक: चीन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2020 12:36AM | Updated Date: May 25 2020 12:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन ने मतभेदों को सुलझाने तथा कोरियाई प्रायद्वीप की समस्याओं के हल के लिए उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच बातचीत को आवश्यक बताया है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी वार्षिक राष्ट्रीय विधायी सत्र की बैठक से इतर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए रविवार को दोनों देशों के बीच वार्ता को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि चीन चाहता है कि उ. कोरिया और अमेरिका के बीच बातचीत हो और उम्मीद है कि दोनों देश जल्द ही एक सार्थक बातचीत करेंगे।
 
उन्होंने कहा,‘‘वास्तिवक समाधान के लिए दोनों देशों को सिर्फ वार्ता की ही नहीं, बल्कि साथ-साथ चलने की भी जरूरत है।’’ उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में उ. कोरिया ने कोरियाई प्रायद्वीक की समस्याओं के समाधान के लिए कुछ सार्थक कदम उठाये हैं, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से अमेरिका ने उन कदमों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह मुख्य वजह से समस्याओं के समाधान के लिए दोनों देशों के बीच बातचीत जारी रखनी चाहिए।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »