24 Apr 2024, 15:50:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इटली में कोरोना वायरस के कहर 100 डॉक्टरों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 10 2020 12:23AM | Updated Date: Apr 10 2020 12:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रोम। इटली में कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के प्रकोप से मरने वाले चिकित्सकों की संख्या 100 हो गई है। इटली के फेडरेशन ऑफ डॉक्टर्स गिल्ड (एफएनओएमसीईओ’ ने गुरुवार को यह जानकारी दी।  प्रसिद्ध डॉक्टर समर सिंजाब की मौत इटली में इस संक्रमण से डॉक्टरों की सौवीं मृत्यु थी। इस महीने के प्रारंभ में अन्नाओ एसोम्ड मेडिकल यूनियन ने घोषणा की थी कि देश में 10000 हजार स्वास्थ्यकर्मी कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाये गये हैं, जिसमें पांच प्रतिशत डॉक्टर शामिल हैं।  वैश्विक महामारी कोरोना ने सबसे  अधिक इटली में कहर ढाया है। यहां पर अब तक इस जानलेवा विषाणु से 17 600  लोगों की जान ले ली है तथा 1.40 लाख लोग इससे प्रभावित हुए हैं।  अमेरिका  और स्पेन में हालांकि अब इटली से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »