26 Apr 2024, 01:56:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कोरोना : इथियोपिया में आपातकाल की घोषणा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2020 6:19PM | Updated Date: Apr 8 2020 6:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अदीस अबाबा। पूर्वी अफ्रीकी देश इथियोपिया में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम के लिए बुधवार को आपातकाल की घोषणा कर दी गयी। प्रधानमंत्री एबी अहमद ने कोरोना वायरस के प्रसार पर नियंत्रण के लिए देश में आज आपातकाल लागू करने की घोषणा की। इथियोपिया में कोरोना के अब तक 52 मामले सामने आये हैं जिनमें नौ महीने का एक बच्चा भी शामिल है। इथियोपिया ने कोरोना संक्रमण के कारण पहली दो मौतों की सूचना रविवार को दी थी। उसने बताया कि संक्रमण के कारण 60 वर्षीय महिला और 56 वर्षीय पुरुष की मौत हो गयी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »