18 Apr 2024, 20:26:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

यह है दुनिया का सबसे सस्ता होटल, किराया है मात्र 26 रुपये, ये है कारण...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2020 11:36AM | Updated Date: Apr 8 2020 11:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बांग्लादेश। पूरी दुनिया में लाखों होटल है, जो अपनी खूबियों और बनावट के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते है। दोस्तो कुछ होटल्स का तो एक रात रूकने का किराया लाखों रूपये तक होता है। लेकिन दोस्तो इस दुनिया में कई सस्ते होटल भी बने हूये है। दोस्तो आज हम आपको एक ऐसे होटल के बारें में बताने जा रहे है, जिसका किराया सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। आज हम बात कर रहे है बांग्लादेश की राजधानी ढाका बने हुए इस होटल की, जो एक नाव में बना हुआ है। बता दे कि यह होटल बुरीगंगा नदी में बोट से बना है। 
 
माना जा रहा है की यह दुनिया का सबसे सस्ता होटल है। आपको जानकार आश्चर्य होगा कि यह होटल करीब 60 साल पुराना है। यहा एक आदमी का किराया मात्र 26 रुपये हैं। यहां पर रुकने वाले हर कस्टमर को एक लॉकर दिया जाता है, जिसमे वो अपने सामान सुरक्षित रख सके। लेकिन दोस्तो इस होटल में कोई टीवी नहीं है, कोई डीजे नहीं है, यहां तक की नहाने के लिए भी लोगो को नदी के पानी का उपयोग करना पड़ता है। बता दे कि यहां पर बस पीने के लिए साफ़ पानी और बाथरूम बनाया गया है। दोस्तो इस होटल में एक सबसे महंगा कमरा भी है, जिसका किराया 102 रुपये है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »