25 Apr 2024, 13:42:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में गुरुवार को होगी कोरोना पर चर्चा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2020 2:00PM | Updated Date: Apr 7 2020 2:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जेनेवा। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद गुरुवार को कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ महामारी पर चर्चा करेगा। यहां प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना महामारी पर बैठक गुरुवार को प्रस्तावित है। पिछले हफ्ते, सुरक्षा परिषद के नौ सदस्य देशों ने कोरोनो वायरस के कारण वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल और दुनिया भर में संयुक्त राष्ट्र के संचालन पर इसके पड़ने वाले प्रभाव पर चर्चा करने का अनुरोध किया था। 

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बाद में पुष्टि की कि वह इस मामले पर सुरक्षा परिषद को जानकारी देने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक कार्य समिति कोरोनो वायरस पर यूएनएससी के प्रस्ताव के लिए उम्मीद कर रही है। वर्तमान में दो प्रस्ताव प्रचलन में है- एक स्थायी सदस्यों के बीच और दूसरे गैर-स्थायी सदस्यों के बीच।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »