29 Mar 2024, 18:08:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में कोरोना से 54 की मौत, 3864 संक्रमित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2020 11:48AM | Updated Date: Apr 7 2020 11:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है और मंगलवार को इस वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3864 हो गयी जबकि मरने वालों का आंकड़ा 54 हो गया। राजधानी इस्लामाबाद में कोरोना से पहली मौत हुई है। पाकिस्तान का पंजाब प्रांत कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित है। 

यहां 1918 लोग इस महामारी से संक्रमित हैं और अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। सिंध प्रांत और खैबर पख्तूनख्वा में कोरोना से क्रमश: 17 और 18 लोगों की मौत हुई है। यहां संक्रमितों की संख्या क्रमश: 932 तथा 500 पर पहुंच गई है। बलूचिस्तान में 202 संक्रमित और एक की जान गई है। इसके अलावा गिलगित बल्तिस्तान में 211 लोग संक्रमित हैं और तीन मौतें हुई हैं। वहीं पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में कोरोना के 18 मरीज हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »