20 Apr 2024, 13:47:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

यमन के सुरक्षा बलों ने किया 25 हाउती विद्रोहियों को मारने का दावा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2020 12:01PM | Updated Date: Apr 5 2020 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अदन। यमन के सरकारी सुरक्षा बलों ने घोषणा की है कि देश के पूर्वोत्तर प्रांत मारिब में घात लगाकर किये गये एक सशस्त्र हमले के दौरान 25 हाउती लड़ाके मारे गए हैं। सबा समाचार एजेंसी ने बताया कि सरकारी सुरक्षा बलों ने शनिवार को मारिब के पश्चिमी जिले सरवाह में सुनियोजित सशस्त्र हमले की योजना बनाकर हाउती विद्रोहियों के समूहों को वहां आने के लिए लुभाया और इस दौरान घात लगाकर किये गये हमले में 25 से अधिक सदस्यों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गये। 

रिपोर्ट में बताया गया है कि सऊदी अरब के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना के युद्धक विमानों ने सरवाह मोर्चे के विभिन्न हिस्सों में हाउती विद्रोहियों के कुछ ठिकानों और समूहों को निशाना बनाया तथा उनके कई लड़ाकू वाहन नष्ट कर दिये। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि मारिब में सशस्त्र संघर्ष के दौरान सरकारी सुरक्षा बलों के कितने सैनिकों की मौत हुई अथवा कितने घायल हुए। पिछले महीने से यमन के हाउती विद्रोहियों ने अपने अभियान तेज कर तेल समृद्ध मारिब प्रांत में चौतरफा हमले शुरू कर दिये हैं। इसके अलावा उन्होंने सरकारी सुरक्षा बलों की चौकियों को भी निशाना बनाया है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »