29 Mar 2024, 02:05:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफ्रीका में कोरोना से 284 लोगों की मौत, 7028 संक्रमित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2020 9:28AM | Updated Date: Apr 4 2020 9:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अदीस अबाबा। अफ्रीका में कोरोना वायरस ‘कोविड 19’ का प्रकोप बढ़ता ही जा रह है और इस वायरस के चपेट में आने से अबतक 284 लोगों की मौत हो गयी है और करीब 7028 लोग संक्रमित पाए गए है। अफ्रीका सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सीडीसी 55 अफ्रीकी सदस्यीय की एक विशेष एजेंसी है। उसने बताया कि कोरोना अबतक करीब 50 अफ्रीकी देशों में फैल चूका है। 

सीडीसी ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के 1462 मामले, अल्जीरिया में 847 और मिस्र में 779 मामले दर्ज किये गए है। उन्होंने बताया कि महाद्वीप पर अबतक 779 मरीज पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान मृतकों की संख्या बढ़कर 221 से 284 हो गयी है। अफ्रीकी संघ ने इस माहमारी के खतरे को देखते हुए 27 जनवरी को ही अपने आपातकालीन संचालन केंद्र और अपने हादसे प्रबंधन प्रणाली को सक्रिय कर दिया था। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »