24 Apr 2024, 02:33:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इजरायल में कोरोना से 25 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 2 2020 11:32AM | Updated Date: Apr 2 2020 11:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेल अवीव। विश्वभर में फैल चुके जानलेवा कोरोना वायरस 'कोविड 19' के प्रकोप से इजरायल में अबतक 25 लोगों की मौत हो गयी है और करीब 6092 लोग इस वायरस की चपेट में आ गए है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में पांच लोगों की मौत हुई है। बुधवार शाम पांच बजे तक देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6092 हो गयी है। मंत्रालय की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार 95 मरीजों की हालत गंभीर है तथा 241 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। इस खतरनाक वायरस से दुनिया भर में अब तक 41920 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब 852,486 लोग इससे संक्रमित हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »