28 Mar 2024, 14:18:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

स्पेन में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 849 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2020 7:30PM | Updated Date: Mar 31 2020 7:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैड्रिड। स्पेन में कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के संक्रमण से एक दिन में 849 लोगों की मौत हो गयी जिससे देश में इस महामारी के कारण मरने वालों की संख्या 8,189 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि संक्रमितों की संख्या 85,195 से बढ़कर 94,417 हो गई है। इनमें से  करीब 5600 लोगों की स्थिति गंभीर है तथा लगभग 19,300 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
 
राजधानी मैड्रिड में 3,600 लोगों की मौत हुई है तथा कुल 27,500 मामलों की पुष्टि की गयी है जबकि स्पेन के सबसे प्रभावित क्षेत्रों में से एक कैटेलोनिया में 1,700 लोगों की मौत हुई है तथा 18,800 मामले सामने आये हैं। कैटेलोनिया में  पिछले 24 घंटों के दौरान 262 मौतें हुई हैं। स्पेन कोरोना संक्रमितों और मृतकों की संख्या के मामले में यूरोप में इटली के बाद दूसरे और दुनिया भर में तीसरे स्थान पर है। स्पेन के अधिकारियों ने कोविड-19 महामारी के कारण 11 अप्रैल तक हाई अलर्ट लागू कर दिया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »