24 Apr 2024, 02:41:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कोरोना कहर : बांग्‍लादेश में छुट्टियां नौ अप्रैल तक बढ़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2020 7:28PM | Updated Date: Mar 31 2020 7:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। बांग्‍लादेश सरकार ने कोरोना वायरस ‘कोविड-19 के  प्रसार पर रोकथाम के लिए देश में छुट्टियों की अवधि नौ अप्रैल तक बढ़ा दी है। प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मंगलवार को 64 जिलों के अधिकारियों के  साथ वीडियो कांफ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, हमने 10 दिन की  छुट्टी की घोषणा की थी, लेकिन अब इसे नौ अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है।’’
 
सुश्री हसीना ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए जारी गतिविधियों में समन्वय बनाये रखने के संदर्भ में अधिकारियों से चर्चा की। इससे पहले सरकार ने 26 मार्च से चार अप्रैल तक छुट्टियों की घोषणा की थी। चिकन मार्केट, खाद्य दुकान, दवा दुकान, अस्पताल और अन्य सभी अत्यावश्यक सेवाओं को हालांकि अवकाश के दायरे से बाहर रखा गया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »