19 Apr 2024, 14:20:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

स्पेन में अंतिम संस्कार में एकत्र नहीं हो सकते तीन से ज्यादा लोग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2020 5:38PM | Updated Date: Mar 31 2020 5:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैड्रिड। वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच स्पेन ने अंतिम संस्कार में अधिक लोगों के एकत्रित होने और घरों पर जाकर शोक व्यक्त करने पर रोक लगा दी है। नए आदेश के अनुसार, अंतिम संस्कार के लिए अब तीन से अधिक लोग एकत्रित नहीं हो सकते हैं। मैड्रिड ने घोषणा की है कि अलर्ट खत्म होने तक धार्मिक समारोह और लोगों के अंतिम संस्कार के बाद किए जाने वाले अनुष्ठानों पर रोक रहेगी।
 
लोगों को नियंत्रित रखने के लिए देशभर में 11 अप्रैल तक लॉकडाउन घोषित किया गया है। नए आदेशानुसार अब केवल तीन लोग ही अंतिम संस्कार के लिए एकत्र हो पाएंगे और लोगों को एक दूसरे से एक-दो मीटर की दूरी बनाए रखनी होगी। स्पेन में कोरोना की चपेट में आने से अभी तक 7,340 लोगों की जान जा चुकी है। सरकार ने लोगों के घर पर जाकर शोक व्यक्त करने पर भी रोक लगा दी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »