20 Apr 2024, 11:32:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 1600 संक्रमित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2020 12:48PM | Updated Date: Mar 30 2020 12:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है और सोमवार को संक्रमितों की संख्या 1600 हो गयी जबकि इससे अबतक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में कोरोना का पंजाब प्रांत में सबसे ज्यादा प्रकोप नजर आ रहा है। यहां कोरोना से 593 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि छह की मौत हुई है। 

सिंध में 502 संक्रमित और तीन की मृत्यु हुई है। खैबर पख्तूनख्वा में कोरोना संक्रमित 192 और पांच की मौत की रिपोर्ट है। बलूचिस्तान में 141 पीड़ति और एक की मृत्यु हुई है। गिलगित-बाल्टिस्तान में 123 संक्रमित और दो की मौत हो चुकी है। राजधानी इस्लामाबाद में भी कोरोना पैर पसारने लगा है और यहां अब तक 43 लोग संक्रमित हैं। पाक के कब्जे वाले कश्मीर में छह लोग कोरोना से पीड़ित हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »