19 Apr 2024, 14:04:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका में न्यूयॉर्क सहित चार राज्यों के लिए यात्रा परामर्श

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2020 11:51AM | Updated Date: Mar 29 2020 11:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगट। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि कोविड-19 के प्रसार के बीच देश में क्वारंटाइन नहीं लगाया जाएगा, बल्कि न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी तथा कनेक्टिकट के लिए यात्रा परामर्श जारी किया जाएगा। ट्रम्प ने शनिवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि वह कोविड-19 के मुख्य केंद्र न्यूयार्क, न्यू जर्सी तथा कनेक्टिकट को थोड़े समय से क्वारंटाइन करने पर विचार कर रहे थे। उन्होंने शनिवार को ट्विटर पर लिखा, ‘‘व्हाटइट हाउस के कोरोना वायरस टास्क फोर्स की सिफारिश और न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी तथा कनेक्टिकट के गवर्नरों के  वार्ता के बाद मैंने अल्प समय के लिए इन जगहों पर सख्त यात्रा परामर्श जारी करने के लिए कहा है। क्वारंटाइन की जरूरत नहीं है। विस्तृत जानकारी रोग नियंत्रण एवं निवारण केंद्र आज रात जारी करेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »