26 Apr 2024, 04:24:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में मुठभेड़, 10 सैनिक और 8 आतंकवादियों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 28 2020 3:41PM | Updated Date: Mar 28 2020 3:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अफगानिस्तान। अफगानिस्तान के बदक्शां प्रांत में शनिवार को हुई मुठभेड़ में 10 अफगानी सैनिकों और आठ तालिबानी आतंकवादियों की मौत हो गयी। प्रांतीय परिषद के अब्दुल्ला नाजी नाजरी ने बताया कि तालिबान आतंकवादियों ने शनिवार तड़के जुर्म के दारा-ए-खोस्तक इलाके में विभिन्न स्थानों पर अफगान राष्ट्रीय रक्षा और सुरक्षा बलों की चौकियों पर हमला किया।
 
सुरक्षा बलों ने इस भीषण मुठभेड़ के बाद हमलावरों को खदेड़ दिया। नाजरी ने बता कि मुठभेड़ में कम से कम पांच सैनिक घायल हो गए और सुरक्षा बल के कई सदस्य लापता हो गए हैं।  उन्होंने कहा कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि मुठभेड़ में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों दोनों को नुकसान हुआ है और आगे की जानकारी बाद में मीडिया से साझा की जाएगी। फैजाबाद शहर का पर्वतीय जिले जुर्म में लंबे समय से संघर्ष जारी हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »