29 Mar 2024, 13:56:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अपनी हवस बुझाने के लिए 32 साल के आदमी ने बनाया ये रिकार्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 28 2020 9:48AM | Updated Date: Mar 28 2020 9:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयोर्क। एक आदमी अमेरिका के इंडियानापोलिस उपनगर से विस्कॉन्सिन तक 350 किलोमीटर पैदल चलकर गया। उसने इतनी लंबी यात्रा एक 14 साल की लड़की से यौन संबंध बनाने के लिए तय किया। 32 साल के इस शख्स ने इतनी दूरी कोई रिकॉर्ड बनाने के लिए तय नहीं की बल्कि वह एक जघन्य अपराध को अंजाम देने के मंसूबे से ऐसा किया। हालंकि वह इस अपराध को अंजाम देता इससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जिस लड़की से वह मिलने गया उससे इस शख्स की दोस्ती फेसबुक पर हुई थी। अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

एक आपराधिक शिकायत के अनुसार टॉमी ली जेनकिंस नामक यह शख्स पहले भी बाल यौन अपराधों के लिए कानून के रडार पर था। पुलिस को इस पर पहले ही शक था। इस काम को करने वाले शख्स का नाम टॉमी ली जेनकिंस है जो अमेरिका के इंडियानापोलिस उपनगर का रहने वाला है। इस शख्स ने इतनी लंबी दूरी एक 14 साल की लड़की से यौन संबंध बनाने के लिए तय किया। जेनकिंस जिस लड़की से मिलने जा रहा था उससे इसकी दोस्ती कुछ समय पहले फेसबुक के माध्यम हुई थी। 

14 साल की काइली मैरी ने जेनकिंस को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा जिसे उसने स्वीकार किया। इसके बाद दोनों के बीच मैसेज पर बातचीत होने लगी। जेनकिंस बार-बार काइली को शारीरिक संबंध बनाने के लिए इंडियानापोलिस बुला रहा था। लेकिन काइली ने इतनी दूर आने से मना कर दिया। काइली के मना करने पर जेनकिंस ने कहा वह खुद उसके पास आएगा। इसके बाद उस 14 साल की लड़की से शारीरिक संबंध बनाने के लिए पैदल चल पड़ा। जेनकिंस उस लड़की से मिल इस अपराध को अंजाम देता कि उससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »