29 Mar 2024, 15:46:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कोरोना के चलते न्यूयॉर्क में रिहा किए जाएंगे 375 कैदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2020 9:45PM | Updated Date: Mar 27 2020 9:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आज 375 कैदी जेल से रिहा किये जाएंगे। इस बात की जानकारी न्यूयॉर्क के मेयर बिल डे ब्लासियो ने शुक्रवार को संवाददाताओं को दी। उन्होंने कहा, "आज दिन की समाप्ति तक हम 200 से 375 कैदियों को रिहा करने जा रहे हैं। 
 
इससे पहले अहिंसक वारदाताओं में एक वर्ष से कम की सजा पाये 200 कैदियों को बुधवार को रिहा किया गया था। बिल ने कहा कि इसके साथ ही पेरोल का उल्लंघन करने वाले सात सौ कैदियों को रिहा की सिफारिश सप्ताह के शुरू में की जाएगी। उल्लेखनीय है कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने न्यूयॉर्क शहर को अपनी चपेट में ले लिया है। अब तक यहां 281 लोग की इसके कारण जान जा चुकी है तथा 21,873 लोग इससे प्रभावित हैं। पिछले साल के अंत में चीन से शुरू हुआ कोरोना वायरस का संक्रमण पूरी दुनिया में फैल चुका है। कोरोना के सबसे अधिक पॉजिटिव केसों के मामलों में अमेरिका पहले स्थान पर पहुंच गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »