29 Mar 2024, 14:42:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ब्रिटेन के PM बोरिस जॉनसन हुआ कोरोना, मोदी ने बताया फाइटर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2020 7:30PM | Updated Date: Mar 27 2020 7:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। उनका टेस्ट रिजल्ट भी पॉजिटिव आया है। इससे पहले ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स का कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने की खबर आई थी। जॉनसन के पॉजिटिव होने की खबर के बाद अब पीएम नरेंद्र मोदी ने भी उनके जल्द ठीक होने की कामना की है और उन्हें एक फाइटर बताया है। पीएम ने कहा, "आप एक सेनानी हैं और आप इस चुनौती को भी पार करेंगे। आपके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना और स्वस्थ यूनाइटेड किंगडम सुनिश्चित करने के लिए शुभकामनाएं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »