29 Mar 2024, 02:36:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

स्विट्जरलैंड में कोरोना संक्रमण के मामले 10 हजार के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2020 11:33AM | Updated Date: Mar 26 2020 11:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बर्न। स्विट्जरलैंड में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 10537 हो गयी है। फेडरल काउंसलर एलेन बेरसेट ने बुधवार को यहां एक प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। स्विट्जरलैंड में जन स्वास्थ्य के संघीय कार्यालय की ओर से मुहैया कराए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के एक हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। स्विट्जरलैंड में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 149 हो गयी है। बेरसेट ने कहा कि स्विट्जरलैंड दुनिया के उन देशों में शामिल है जहां सबसे तेज रफ्तार से कोरोना जांच की जा रही है। हम 10 लाख लोगों में करीब 10 हजार लोगों की जांच कर रहे हैं। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »