19 Apr 2024, 09:44:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्रिटेन में कोरोना से अब तक 463 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2020 11:31AM | Updated Date: Mar 26 2020 11:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन में कोरोना वायरस (कोविड-19) से मरने वालों की संख्या बढ़कर 463 हो गयी है। ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को एक वक्तव्य जारी कर बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 1452  नए मामले सामने आए हैं जिससे देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 9529 हो गयी है। इसमें वे लोग भी शामिल हैं जिनकी मौत हो चुकी है और जिन्हें ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। ब्रिटेन में कोरोना जांच में लगातार तेजी लायी जा रही है और एक दिन में करीब 25 हजार लोगों की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक मंगलवार से अब तक कुल एक करोड़ 50 लाख मास्क तैयार कर स्थानीय अस्पतालों तक पहुंचाए गए हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »