29 Mar 2024, 14:19:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ईरान मे कोरोना संक्रमण से एक दिन में 127 लोगों की मौत, संख्‍या पहॅुची....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2020 7:08PM | Updated Date: Mar 23 2020 7:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेहरान। ईरान में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना  वायरस संक्रमित 127 लोगों की मौत के बाद संक्रमण से मरने वाले लोगों की कुल  संख्या 1812 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी  कियानोश जहांपोर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार से ही अब तक  संक्रमण के 1411 नये मामले सामने आये हैं। उल्लेखनीय है कि विश्व भर में कोरोना के संक्रमण से अब तक करीब 15  हजार लोगों की जानें जा चुकी है और लगभग साढ़े तीन लाख लोग संक्रमित हुए  हैं। इस बीमारी से पीड़ति करीब एक लाख लोगों का उपचार किया गया और वे ठीक  हुए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »