18 Apr 2024, 15:31:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में झड़प में तीन आतंकवादियों समेत सात की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2020 1:50PM | Updated Date: Mar 21 2020 1:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

महमूद-ए-राकी। अफगानिस्तान में कपीसा प्रांत के निजराब जिले में शनिवार को सरकार समर्थक लड़ाकों और आतंकवादियों के बीच झड़प में तीन आतंकवादी मारे गये तथा चार लड़ाको की भी मौत हो गयी। प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता अब्दुल करीम शाएक ने बताया कि तालिबानी आतंकवादियों ने अशांत निजराब जिले में आज सुबह एक सुरक्षा चौकी पर हमला कर दिया।
 
सरकार समर्थित लड़ाकों ने जवाबी कार्रवाई की। दोनों पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में तीन आतंकवादी मारे गये और चार लड़ाकों की भी मौत हो गयी। गौरतलब है कि तालिबान ने अफगानिस्तानी सरकार के साथ बातचीत से इंकार कर दिया है। तालिबानी आतंकवादियों ने शुक्रवार रात दक्षिणी प्रांत जाबुल में हमले कर लगभग 25 सुरक्षाकर्मियों की हत्या कर दी थी।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »