29 Mar 2024, 06:55:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

न्यूयॉर्क में कोरोना के पांच हजार से ज्यादा मामले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2020 11:39AM | Updated Date: Mar 21 2020 11:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क में खतरनाक कोरोना वायरस के पांच हजार से ज्यादा मामलों की पुष्टि हुई है। मेयर बिल डे ब्लासियो ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा,‘‘अब तक न्यूयॉर्क में कुल 5151 पुष्ट मामले सामने आए हैं जो अमेरिका में कोरोना वायरस की कुल एक तिहाई संख्या है। मुझे यह बताते हुए बेहद दुख हो रहा है लेकिन यह सच है। 

अमेरिका अब इस बीमारी का केंद्र बन चुका है।’’ डे ब्लासियो ने कहा कि न्यूयॉर्क में कुल 29 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो चुकी है। ब्रुकलीन में 1518, ंिक्वस में 1406, मनहाटन में 1314 और ब्रोन्क्स में 667 तथा स्टाटेन द्विपमें 242 मामले सामने आए हैं। मेयर ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के चलते शहर में फेरी सेवा प्रभावित की गयी है। न्यूयॉर्क में सभी पार्क और टीम स्पोर्ट्स पर रोक लगा दी गयी है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »