18 Apr 2024, 16:51:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फिलहाल राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन का विचार नहीं : ट्रंप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2020 10:25AM | Updated Date: Mar 21 2020 10:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर सभी अमेरिकी नागरिकों को घर के भीतर रखने के लिए फिलहाल राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन पर विचार नहीं कर रहे हैं। ट्रंप ने राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस में शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं ऐसा नहीं सोचता। 

हमने कैलिफोर्निया में ऐसा अनिवार्य रूप से कर दिया है। हमने न्यूयॉर्क में ऐसा किया है। वे दोनों कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आप मिडवेस्ट जाते हैं, आप अन्य स्थानों पर जाते हैं और वे इसे टेलीविजन पर देख रहे हैं लेकिन उनकी समस्याएं समान नहीं हैं।’’ जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी में सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग के अनुसार अमेरिका में कोरोना के मामलों की संख्या शुक्रवार शाम 18:30 बजे 18,563 पर पहुंच गयी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »