29 Mar 2024, 15:24:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नाइजीरिया ने की बोको हरम नेताओं के मारे जाने की पुष्टि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2020 12:31AM | Updated Date: Mar 21 2020 12:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लागोस। नाइजीरिया के रक्षा मुख्यालय ने पूर्वोत्तर प्रांत  बोरनो के अलिनवा में सुरक्षा बलों के हवाई हमले में बोको हरम के बहुत से  नेताओं और लड़ाकों के मारे जाने की पुष्टि की है। रक्षा प्रवक्ता  बेरनार्ड ओनयेउको ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हवाई  हमले बुधवार को उस समय किये गये जब अलिनवा में बोको हरम के लड़ाके बैठक  के लिए एकत्र हुए थे। हमले में आतंकवादियों के ठिकानों को भी तहस-नहस कर  दिया गया। प्रवक्ता ने बताया कि नाइजीरियाई सेना देश के शत्रुओं के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई जारी रखेगी। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »