29 Mar 2024, 18:55:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कोविड-19 के कारण श्रीलंका में राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2020 3:54PM | Updated Date: Mar 20 2020 3:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। श्रीलंका सरकार ने देश में कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के संक्रमण को देखते हुए शुक्रवार शाम छह बजे से रविवार सुबह छह बजे तक राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है। राष्ट्रपति कार्यालय की तरफ  से जारी एक बयान में कहा गया है कि सभी देशवसियों को इसका पालन करना चाहिए और इस अवधि में घरों में रहना चाहिए।
 
गौरतलब है कि श्रीलंका के राष्ट्रपति गोताबाया राजपक्षे ने  सभी सरकारी कर्मचारियों को घरों में रहने के  लिए आगामी सात दिन की अवधि के  लिए उन्हें घर से ही कार्यालय का काम निपटाने का आदेश जारी किया था। यह आदेश 27 मार्च तक जारी रहेगी। श्रीलंका में अभी तक कोरोना के 59 मामलों की पुष्टि हो चुकी है और लगभग 230 अन्य  देश के विभिन्न  अस्पतालों में निगरानी में हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »