19 Apr 2024, 17:36:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

प्रेमिका की लाश को बगल में बिठाकर कार से घूमता रहा प्रेमी...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 19 2020 12:26AM | Updated Date: Mar 19 2020 12:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। गर्लफ्रेंड के चरित्र पर शक पाले एक युवक ने उसकी हत्या कर दी। युवती की हत्या के बाद करीब 45 मिनट तक लाश के साथ कार में घूमता रहा और आखिर में थाने पहुंच कर खुद को सरेंडर कर दिया। गत जुलाई में दुबई में घटी इस घटना को लेकर स्थानीय अदालत ने रविवार को सुनवाई शुरू की। इस दौरान पुलिस ने मामले से संबंधित सभी रिपोर्ट अदालत में सौंपी। 
 
प्राप्त जानकारी के मुताबिक भारत का मूल निवासी 27 वर्षीय युवक यूनाइटेड अरब एमिरेट्स में रह रहा है। इसी क्रम में वह भारतीय मूल की एक लड़की से प्यार करने लगा। कुछ दिनों तक दोनों का प्यार परवान चढ़ता रहा, लेकिन अचानक उनके रिश्ते में शक जगह कर गई। युवती के किसी दूसरी युवक के साथ चक्कर होने का शक हुआ और तबसे दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। 
 
इसी क्रम में युवक एक दिन गर्लफ्रेंड को अपनी कार से बाहर घूमाने ले गया और वहां उसे समझाने का प्रयास किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस भी हुई। आखिर में युवक ने अपने पास मौजूद चाकू से युवती का गला काट दिया। बाद में शव को कार की अगली सीट पर रखकर करीब 45 मिनट तक घूमता रहा। बाद में उसने एक होटल पर रुककर भोजन किया। उसके बाद वह सीधे डायरा स्थित थाने पहुंचा और खुद को आत्मसमर्पण कर दिया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »